मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी। खड़गवां पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए सीएएफ (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) के आरक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बुंदेलाल, जो कि 8वीं बटालियन पेण्ड्री, राजनांदगांव में पदस्थ है, को खड़गवां पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।मामला 28 अप्रैल से जुड़ा है, जब सुरेश कुमार नामक एक व्यक्ति को 2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सुरेश ने कबूला कि उसे यह गांजा आरक्षक बुंदेलाल द्वारा दिया जाता था, जिसे वह बताए गए स्थानों पर पहुंचाता था और इसके बदले उसे ₹1000 प्रति बार दिए जाते थे।सीएएफ आरक्षक का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी सरगुजा रेंज के आईजी और जिला पुलिस अधीक्षक को दी। उनके निर्देश पर जांच को आगे बढ़ाया गया। जांच में सुरेश और आरक्षक बुंदेलाल के बीच कई बार बातचीत होने की पुष्टि हुई, साथ ही गांजा तस्करी से जुड़े अन्य साक्ष्य भी सामने आए।इसके बाद राजनांदगांव के पेण्ड्री से आरोपी आरक्षक बुंदेलाल को हिरासत में लिया गया और खड़गवां थाना लाया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह ओडिशा से गांजा लाकर क्षेत्र में सप्लाई करता था। आरोपी बुंदेलाल खड़गवां विकासखंड के कौरीमार गांव का निवासी है।पुलिस अब इस मामले में और गहन जांच कर रही है, ताकि इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जा सके।Spread the lovePost navigationपत्नी के रहते दूसरी शादी, आरक्षक शिव बघेल निलंबित छत्तीसगढ़ अलर्ट: तेज हवाओं और बारिश से बिगड़ सकता है मौसम, दुर्ग समेत कई जिले प्रभावित