जांजगीर-चांपा, : जिले में पदस्थ एक आरक्षक द्वारा पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। रक्षित केंद्र जांजगीर में कार्यरत आरक्षक शिव बघेल पर अपनी पहली पत्नी के रहते हुए एक अन्य महिला के साथ विवाह रचाने का आरोप है। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस विभाग ने इसकी गंभीरता से जांच कराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव बघेल का किसी अन्य महिला के साथ अफेयर था और उसने गुपचुप तरीके से उससे विवाह कर लिया। जब इसकी भनक विभाग को लगी तो शिकायत के आधार पर राजपत्रित अधिकारी से जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में आरक्षक का आचरण अमर्यादित पाया गया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए शिव बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस सेवा में नैतिकता और मर्यादा के मानकों को ध्यान में रखते हुए की गई है।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार का आचरण बल की गरिमा को ठेस पहुंचाता है और भविष्य में भी इस तरह के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed