डोंगरगढ़। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक फर्जी अधिकारी का भांडाफोड़ हुआ है। आरोपी युवक राजेश साहू को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह खुद को रेलवे का बड़ा अधिकारी बताकर युवाओं को फर्जी नियुक्ति पत्र देता था और लाखों रुपये की ठगी कर चुका है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश साहू ने रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर कई बेरोजगार युवाओं से मोटी रकम वसूली। वह नकली पहचान पत्र, रेलवे विभाग के जाली दस्तावेज और फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर लोगों को भरोसे में लेता था।डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में जैसे ही मामले की शिकायत सामने आई, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कई मामलों में ठगी की बात कबूल की है।फर्जी अधिकारी बन कर करता था शातिराना खेलआरोपी का तरीका बेहद शातिर था। वह खुद को रेलवे का अधिकारी बताकर न केवल विश्वास जीतता था, बल्कि फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए पूरी प्रक्रिया को वास्तविक जैसा दिखाता था। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।जांच जारी, और पीड़ितों से सामने आने की अपीलपुलिस ने मामले में धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत अपराध दर्ज किया है। साथ ही जनता से अपील की है कि यदि किसी ने भी राजेश साहू या उसके जैसे किसी व्यक्ति को पैसे दिए हैं, तो वे थाने में संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।यह मामला एक बार फिर बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर ठगी करने वालों की मानसिकता को उजागर करता है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।Spread the lovePost navigationCG: समाधान शिविर में बड़ा हादसा, टेंट कर्मचारी की मौत महासमुंद दौरे पर रहेंगी राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, 5 जून को करेंगी प्रकरणों की सुनवाई