रायपुर। भगवान जगन्नाथ की पुरी रथयात्रा 2025 में शामिल होने जा रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहतभरी खबर आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोंदिया से कटक और वापसी के लिए Train on Demand (TOD) स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह ट्रेन 08893/08894 नंबर के साथ कुल 10 ट्रिप्स में चलाई जाएगी। इसका उद्देश्य रथयात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को भीड़-भाड़ से राहत देना और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करना है। ट्रेन संचालन का शेड्यूल: 08893 (गोंदिया से कटक) चालन तिथि: 26, 28, 30 जून और 2, 5 जुलाई 2025 दोपहर 1:30 बजे गोंदिया से रवाना होकर ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, लखौली, महासमुंद जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए कटक पहुंचेगी।08894 (कटक से गोंदिया) चालन तिथि: 28, 29 जून और 1, 3, 7 जुलाई 2025 यह ट्रेन कटक, भुवनेश्वर, संबलपुर और टिटलागढ़ जैसे स्टेशनों से होकर वापस गोंदिया लौटेगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी टिकट बुकिंग सुनिश्चित करें और यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक पोर्टल या स्टेशन पूछताछ केंद्रों से संपर्क करें।पुरी रथयात्रा में जाने वालों के लिए SECR की यह पहल श्रद्धालुओं की भक्ति यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाएगी।Spread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ में तबादलों का सिलसिला जारी, 14 जनपद पंचायतों के CEO का ट्रांसफर रायपुर, 19 जून 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ को वर्ष 2025-26 तक टी.बी. से मुक्त राज्य बनाने के लिए सघन प्रयास के निर्देश दिए हैं। आज यहां राजभवन में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की आयुक्त सह-संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला को उक्ताशय के निर्देश देते हुए कहा कि टी बी के गंभीर मरीजों की समुचित चिकित्सा की व्यवस्था करें। जो टी.बी. मरीज बीच में ही दवा का सेवन बंद कर देते है उन मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जाए और उन्हें दवा का पूर्ण कोर्स करने हेतु जागरूक किया जाए। टी.बी. मरीजों को योगाभ्यास के लिए प्रोत्साहित करें जिससे रोग के प्रति उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। श्री डेका ने टी.बी. मरीजों को पर्याप्त पोषण आहार मिले इसके लिए अधिक से अधिक निःक्षय मित्र बनाने के निर्देश भी दिए। बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।