बीजापुर: जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बीती रात अज्ञात हमलावरों ने चिन्नाकोडेपाल गांव के पूर्व सरपंच और वर्तमान वार्ड पंच विजय जव्वा की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक का शव गांव के मुख्य रास्ते पर पड़ा मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बीजापुर एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

फिलहाल, पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। हत्या किसने और क्यों की, इसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्यारों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।