नई दिल्ली। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में 70 वर्ष की उम्र पूरी कर ली है। बीसीसीआई के संविधान, जिसे सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली है, के मुताबिक 70 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति को पदाधिकारी बने रहना अवैध माना जाता है।

बिन्नी ने 19 जुलाई को अपना 70वां जन्मदिन मनाया। ऐसे में अब यह स्पष्ट नहीं है कि वह अध्यक्ष पद पर कब तक बने रह सकते हैं। नियमों के अनुसार, यदि पद खाली होता है तो उपाध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

हालांकि, सूत्रों के अनुसार बिन्नी सितंबर में प्रस्तावित वार्षिक आम बैठक (AGM) तक पद पर रह सकते हैं, बशर्ते वे कोई आधिकारिक निर्णय या हस्ताक्षर न करें।

इस बीच सस्पेंस और गहरा गया है क्योंकि संसद के मॉनसून सत्र में एक नया खेल विधेयक पेश किया जाना है। इसमें खेल संघों के पदाधिकारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 75 वर्ष तय की जा सकती है। अगर यह विधेयक पारित होता है, तो बिन्नी को राहत मिल सकती है।

खेल मंत्री मनसुख मांडविया जल्द ही यह विधेयक संसद में पेश करने वाले हैं।

फिलहाल बिन्नी किसी भी बयान से दूर हैं। वे इन दिनों थाईलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। उनका हाल ही में लंदन के लॉर्ड्स टेस्ट में भी देखा गया था।

बोर्ड या बिन्नी की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब सभी की नजरें आने वाले दिनों पर टिकी हैं, जब इस पूरे मामले पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।