कोरबा: टी.पी. नगर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 16.8 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुनाल सलुजा (24), निवासी टी.पी. नगर और तुषार लालवानी, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के पास से चरस की बिक्री का लेखा-जोखा, रोलिंग पेपर और फिल्टर टिप भी बरामद किया है। मामले को सिविल लाइन थाने में दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई, जिसमें एएसपी नितीश ठाकुर सहित पुलिस अधिकारियों की अहम भूमिका रही। नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की इस सख्ती से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। Spread the lovePost navigationअवैध रेत पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई : 26 हाईवा पकड़ाए चिर्रा-श्यांग सहित जिले की अनेक सड़कों में बेहतर होगा आवागमन