सुकमा। जिले के सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी खूनी करतूत को अंजाम दिया है। देर रात गांव में घुसकर नक्सलियों ने दो ग्रामीणों – पदाम पोज्जा और देवेंद्र उर्फ देवा – की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोप लगाया गया कि दोनों 2022 से पुलिस की मुखबिरी कर रहे थे। इस दौरान दो अन्य ग्रामीणों की भी बुरी तरह पिटाई की गई, जिनकी हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इलाके में दहशत का माहौल घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। ग्रामीण रातभर घरों से बाहर नहीं निकल सके। पुलिस बल मौके पर रवाना हो चुका है और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि नक्सली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।नक्सलियों ने पर्चा जारी कर ली जिम्मेदारी हत्या के बाद माओवादियों ने पर्चा जारी कर घटना की जिम्मेदारी ली। इसमें मृतकों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है।लगातार वारदातों से बढ़ी चिंता यह पहली घटना नहीं है। बीते दिनों बीजापुर के सिलगेर में नक्सलियों ने दो शिक्षादूतों की हत्या की थी। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक 9 शिक्षादूत नक्सलियों के हाथों मारे जा चुके हैं – जिनमें 5 बीजापुर और 4 सुकमा के हैं। सभी पर मुखबिरी का आरोप लगाया गया।सुरक्षा पर उठे सवाल लगातार होती इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उन्होंने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और नक्सली गतिविधियों पर सख्ती से लगाम लगाने की मांग की है।Spread the lovePost navigationवन विभाग की बड़ी कार्रवाई: शिकार से पहले ही आरोपियों पर कसा शिकंजा दिल्ली दौरे पर निकले CM विष्णुदेव साय, अमित शाह से करेंगे मुलाकात – बाढ़ और नक्सल पर होगी चर्चा