अंबिकापुर। जिले के ग्राम चोरखा कछार में शनिवार को वन भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर आज प्रशासन ने 39 अतिक्रमित मकानों पर बुलडोजर चला दिया।इस कार्रवाई के दौरान 500 से अधिक पुलिस जवानों, वन विभाग और राजस्व अमले की भारी मौजूदगी रही, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।जानकारी के अनुसार, वन भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर घर बनाए गए थे, जिनके खिलाफ वन विभाग ने पहले ही कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी किया था।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस अभियान को लेकर स्पष्ट किया कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।शासन पहले नोटिस और मौका देता है, लेकिन यदि कब्जा नहीं हटाया जाता तो कार्रवाई ही एकमात्र विकल्प रह जाती है। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों से आमजन को कई तरह की समस्याएं होती हैं, इसलिए ऐसे अतिक्रमणों को हटाना जरूरी है।प्रदेश के रायगढ़, अंबिकापुर सहित कई जिलों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है, जिसे लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है।Spread the lovePost navigationCG: एसपी बंगले के सामने डिप्टी कलेक्टर के घर में चोरी! ऑफिसर्स कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर हंगामा, तोड़फोड़ के नोटिस से भड़के लोगों ने कलेक्टर बंगले का किया घेराव