देश
चलती ट्रेन में खून से सनसनी: 51 बार चाकू से गोदकर युवक की हत्या

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। धनबाद-उधना स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रहे 31 वर्षीय शैलेंद्र हार्डिया की उसी ट्रेन में मौजूद साथी यात्री गोविंद ने 51 बार चाकू से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र पेशी के लिए सतना गया हुआ था और अपने घर नर्मदापुरम लौट रहा था। यात्रा के दौरान दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ, जो गोसलपुर स्टेशन के पास पहुँचते-पहुँचते खूनी वारदात में बदल गया।
घटना के बाद आरोपी गोविंद फरार हो गया। जैसे ही ट्रेन जबलपुर स्टेशन पहुँची, घायल शैलेंद्र को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
फिलहाल जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और आरोपी की तलाश जारी है। यह दर्दनाक वारदात भारतीय रेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।





