जगदलपुर। बस्तर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आसना के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में RTO एजेंट सतेंद्र सिंह (40 वर्ष) की मौत हो गई। तेज रफ्तार ब्रेजा कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण यह हादसा हुआ।मिली जानकारी के अनुसार, क्षमापुर (बकावंड) निवासी सतेंद्र सिंह प्रतिदिन की तरह अपने घर से RTO कार्यालय जाने के लिए निकले थे। ग्राम आसना के पास उनकी कार का अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने यातायात और कोतवाली पुलिस को सूचित किया। घायल सतेंद्र सिंह को तत्काल महारानी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।Spread the lovePost navigationCG: कांग्रेसियों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, हाथों में मुर्गा, बकरा और बोतलें लेकर पहुंचे SDM दफ्तर ज़मीन पर सोना पड़ा भारी, सांप के डसने के बाद झाड़फूंक में गई महिला की जान