रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम कल दोपहर 2:30 बजे घोषित किए जाएंगे। लंबे समय से जिसका इंतजार छात्र-छात्राएं कर रहे थे, वह घड़ी अब जल्द ही आने वाली है और लाखों विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो जाएगा।स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम केवल अंक नहीं हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।मंत्री ने विद्यार्थियों को सलाह देते हुए कहा कि वे परिणाम को धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ स्वीकार करें। किसी भी स्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि हर परिणाम आगे बढ़ने का एक नया अवसर देता है।प्रदेश भर के लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अब सभी की निगाहें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना स्कोर देख सकेंगे।शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि परिणाम चाहे जैसा भी हो, छात्रों को घबराने के बजाय अपने भविष्य की योजना पर ध्यान देना चाहिए और आगे की पढ़ाई या करियर विकल्पों पर फोकस करना चाहिए।Spread the lovePost navigationजल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ