रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआत के साथ नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर प्रदेशभर के स्कूलों में पढ़ाई तो शुरू हुई, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूल समय में अस्थायी बदलाव का निर्णय लिया है।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के सभी स्कूलों में 17 जून से 21 जून 2025 तक कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। इसके बाद 23 जून 2025 से विद्यालयों का संचालन सामान्य समयानुसार किया जाएगा।इस बदलाव का उद्देश्य बच्चों को तेज गर्मी से राहत देना है, जिससे उनकी सेहत पर विपरीत असर न पड़े और अध्ययन में व्यवधान भी न हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि शैक्षणिक गुणवत्ता में कोई गिरावट न आए।नई सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकार द्वारा गुणवत्ता सुधार की दिशा में ‘शाला उत्सव’ योजना को भी सक्रिय रूप से लागू किया गया है। इस योजना के तहत स्कूलों में निम्न बिंदुओं का निरीक्षण किया जाएगा:विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएंशिक्षकों की उपस्थिति और शिक्षण गतिविधियांविद्यार्थियों की उपस्थितिस्कूल परिसर की स्वच्छता एवं सुरक्षाशैक्षणिक वातावरण और पाठ्यसामग्री की उपलब्धताअधिकारियों की टीम द्वारा अलग-अलग जिलों के स्कूलों में जाकर निरीक्षण किया जाएगा ताकि नए सत्र की मजबूत शुरुआत सुनिश्चित की जा सके।Spread the lovePost navigationरेलवे रिश्वतकांड: ठेकेदार सुशील झाझरिया की अंतरिम जमानत याचिका वापस, हाईकोर्ट ने किया आवेदन निराकृत राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात निरीक्षक की उप पुलिस अधीक्षक पदोन्नति पर स्टार सेरेमनी आयोजित