रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन, वित्त एवं विकास निगम, रायपुर के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने महावीर इंटरकान्टिनेंटल आर्गेनाइजेशन (मीसो) के सहयोग से श्रवण बाधितार्थ दिव्यांगजनों हेतु आयोजित स्वरोजगार मूलक कौशल उन्नयन शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने हेतु राज्यपाल को आमंत्रित किया।

कावड़िया ने बताया कि यह शिविर 19 से 23 दिसबंर 2025 तक जैनम मानस भवन रायपुर में आयोजन किया गया है, जिसमें दिव्यांगजनों के कौशल उन्नयन के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।

 

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।