रायपुर: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल आज अदालत में आत्मसमर्पण कर सकते हैं। उनके संभावित सरेंडर को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी है और जवानों की बड़ी तैनाती की गई है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए सभी औपचारिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अमित बघेल पिछले कई हफ्तों से फरार चल रहे थे और आपत्तिजनक बयान मामले में उनके खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज हैं।सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने स्पष्ट किया था कि उन्हें अपनी भाषा पर संयम रखना होगा और जिन राज्यों में उनके खिलाफ केस हैं, वहां की कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले में कोई विशेष राहत नहीं दी जाएगी।देशभर में दर्ज हैं 12 से अधिक मामले अमित बघेल पर देश के 12 राज्यों में केस दर्ज हैं और वे करीब एक महीने से अधिक समय से पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में सभी केसों की संयुक्त सुनवाई की मांग की थी, लेकिन इसे अदालत ने अस्वीकार कर दिया। कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि, “पुलिस आपको अलग-अलग राज्यों में ले जाएगी, आप इस दौरान देश में यात्रा का अनुभव ले सकते हैं।”Spread the lovePost navigation सफलता के लिए निरंतर सीखना, कौशल निखारना और आत्मविकास अनिवार्य – पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राज्यपाल श्री डेका से छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन, वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री कावड़िया ने की भेंट