बलौदाबाजार | प्रार्थी मनमोहन लाल वर्मा निवासी ग्राम बरडीह व अन्य निवेशकों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि चिटफंड कंपनी विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्रा.लिमि. द्वारा प्रार्थी एवं निवेशकों के रूपये को निर्धारित अवधि में दुगूना करने का लालच देकर जमा कराया गया और समयावधि पूर्ण होने के बाद उक्त रकम को वापस नहीं किये है।

कि रिपोर्ट पर उक्त चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर्स व प्रबंधकों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 177/2017 धारा 420,34 भादवि. छ.ग. के निपेक्षकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 धन परिचालन स्कीम पाबंदी नियम 2013 की धारा 3,4,5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता के निर्देशन में चिटफंड कंपनी विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्रा.लिमि. के फरार आरोपी जितेंद्र बिसे उम्र 45 वर्ष अंबेडकर नगर इंदौर मध्यप्रदेश को आज दिनांक 23.04.2025 को न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत जिला जेल जशपुर से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी– जितेंद्र बिसे उम्र 45 वर्ष अंबेडकर नगर इंदौर मध्यप्रदेश

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed