बलौदाबाजार | शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा पुलिस लाइन बलौदाबाजार में समस्त पुलिस जवानों का जनरल परेड लिया गया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा परेड का मुख्य उद्देश्य है पुलिस जवानों में अनुशासन की भावना पैदा करना है।

परेड के दौरान पुलिस जवानों को उच्च कोटि का टर्न आउट धारण करने के संबंध में विशेष रुप से हिदायत दिया गया। आगामी कानून व्यवस्था, लाइन आर्डर ड्यूटी को दृष्टिगत रखते हुए सजग रहकर ड्यूटी करने हेतु निर्देश दिया गया। इस दौरान भावना गुप्ता द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का सुक्ष्म निरीक्षण किया गया।

सांथ ही उनके द्वारा उच्च कोटि का टर्न आउट धारण करने वाले पुलिस स्टाफ को इनाम दिया गया। साथ ही परेड के दौरान पुलिस लाइन एवं जिले के विभिन्न थाना चौकी के वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त वाहनों के बेहतर रखरखाव हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया गया।

परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार अभिषेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा हेमसागर सिदार, एसडीओपी भाटापारा तारेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक अजाक अपूर्वा क्षत्रिय, उप पुलिस अधीक्षक साइबर तुलसी लेकाम, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश श्रीवास्तव, रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर सहित 199 की संख्या मे पुलिस अधिकारी/कर्मचारी जनरल परेड में सम्मिलित हुए।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed