महासमुंद। शिक्षा विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में संपन्न समीक्षा बैठक के बाद महासमुंद जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एम.आर. सावंत को उनके पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई जिले के बोर्ड परीक्षा परिणामों में आई भारी गिरावट के मद्देनजर की गई है।सूत्रों के अनुसार, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में यह पाया गया कि महासमुंद जिले का बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत निराशाजनक रहा। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार छात्रों का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा है, जिससे जिले की शैक्षणिक स्थिति को लेकर चिंता जताई गई। इस गिरते शैक्षणिक स्तर और परिणामों की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए तत्काल प्रभाव से DEO को हटाने का निर्णय लिया।डीईओ एम.आर. सावंत को अब स्थानांतरित कर जगदलपुर के संयुक्त संचालक (जेडी) कार्यालय भेजा गया है। उनकी जगह नवागढ़, जांजगीर-चांपा के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) विजय कुमार लहरे को महासमुंद का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने एक और प्रशासनिक फेरबदल किया है। बिलासपुर के जेडी कार्यालय में पदस्थ भूपेंद्र कुमार कौशिक को नवागढ़ का नया बीईओ नियुक्त किया गया है।शिक्षा विभाग ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी शैक्षणिक गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाएगी और लापरवाही या कमजोर प्रदर्शन पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।Spread the lovePost navigationअवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: खेमड़ा जांच चौकी में 140 कट्टा धान जब्त ड्यूटी में लापरवाही के कारण सहायक शिक्षक राहुल बैपारी निलंबित