जगदलपुर | उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के एक दिवसीय संक्षिप्त बस्तर प्रवास के तहत आज उनके जगदलपुर आगमन पर स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं प्रशासन की ओर से बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस., एसपी शलभ कुमार सिन्हा, अपर कलेक्टर सीपी बघेल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा और स्वागत की विशेष तैयारियाँ की गई थीं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री शर्मा का स्वागत किया और उन्हें बस्तर के विकास एवं प्रशासनिक गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी।श्री विजय शर्मा के इस प्रवास के दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक एवं क्षेत्रीय योजनाओं पर चर्चा करेंगे।Spread the lovePost navigation70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बड़ी राहत: अब मिलेगा आयुष्मान कार्ड का लाभ, जानिए प्रक्रिया और पात्रता! इंद्रावती नदी में तत्काल पानी व मटनार,देउर गांव में बैराज,रावघाट रेल परियोजना करें जल्द से जल्द शुरू करे भाजपा सरकार..कांग्रेस पार्टी लड़ेगी जनता लड़ती रहेगी..