खरोरा : श्रमिक हितों के प्रति उनकी निष्ठा और संघर्षशीलता को देखते हुए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक चौधरी ने दिलीप कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

दिलीप वर्मा लंबे समय से श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं और मजदूर वर्ग के हित में लगातार सक्रिय रहे हैं। उनके इस नियुक्ति पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिलीप वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने सदैव मजदूरों के हित में कार्य किया है और आशा है कि वे आगे भी श्रमिकों की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दिलीप वर्मा ने कहा कि,

“मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस  मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक चौधरी, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, गिरीश देवांगन, सुनील सनी अग्रवाल एवं सभी जिला अध्यक्षों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

दिलीप वर्मा ने कहा कि वे प्रदेश के सभी श्रमिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे और मजदूर हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेंगे।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed