अंबिकापुर: DMF (जिला खनिज निधि) घोटाले को लेकर आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(ACB) की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार सुबह अंबिकापुर के रामकृष्ण कॉलोनी स्थित कारोबारी और सप्लायर अशोक अग्रवाल के निवास पर छापेमारी की गई। टीम फिलहाल घर में मौजूद दस्तावेजों और लेन-देन से संबंधित फाइलों की जांच कर रही है।सूत्रों के अनुसार, अशोक अग्रवाल के खिलाफ DMF घोटाले में FIR दर्ज है। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में सप्लाई और ठेकेदारी का कार्य किया था। इससे पहले भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए दस्तावेज जब्त किए थे। अब EOW द्वारा दर्ज FIR में उनका नाम स्पष्ट रूप से शामिल है।ACB-EOW की यह कार्रवाई पिछले तीन दिनों में दूसरी बड़ी रेड है। इससे पूर्व शनिवार को टीम ने धजाराम कंपनी के संचालक अशोक कुमार अग्रवाल और मुकेश कुमार अग्रवाल के आवासों पर छापा मारा था। उस दौरान 19 लाख 1 हजार रुपये नकद और ठेकेदारी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए थे।ACB और EOW की टीमें पूरे घोटाले की कड़ियों को जोड़ने के प्रयास में जुटी हैं और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं। DMF फंड का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए किया जाना था, लेकिन इसमें बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आई हैं।Spread the lovePost navigationमुख्यमंत्री की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमल रजिस्ट्री के नए नियमों से फर्जीवाड़े पर लगेगा अंकुश, रिकॉर्ड होंगे तत्काल अपडेट”: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा