आगरा। लक्ष्मी नगर कॉलोनी में मंगलवार देर रात चार्जिंग पर लगी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी अचानक धमाके के साथ आग की लपटों में घिर गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के निचले हिस्से में सो रहे बुजुर्ग दंपति भगवती प्रसाद (70) और उनकी पत्नी उर्मिला देवी (65) बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जल गए।हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। ऊपरी मंजिल पर फंसे परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।पुलिस उपायुक्त नगर सोनम कुमार ने बताया कि स्कूटी को चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट से आग लगी। यह हादसा इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्जिंग पर रखते समय सावधानी बरतने की गंभीर चेतावनी है।Spread the lovePost navigation1 अक्तूबर से ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग के नए नियम लागू, पहले 15 मिनट में आधार प्रमाणीकरण जरूरी IRCTC का फैसला: रेल नीर बोतल की दरें घटीं, सफर होगा किफायती