बलौदाबाजार | कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर त्यौहारी सीजन में मिठाईयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों क़ी गुणवत्ता सुनिश्चित करने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार के कई दुकानों में खाद्य पदार्थों की जांच की गई।खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा एवं टीम द्वारा बलौदाबाजार के कुल 4 होटल, बिरयानी सेंटर, दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें बरकाती बिरयानी अम्बेडकर चौक, देवांगन भोजनालय, सोनी होटल, देवांगन होटल में साफ सफाई की कमी एवं खाद्य सुरक्षा मानक अनुज्ञप्ति व पंजीयन नियम 2011 की शर्तों का व पूर्व में जारी निर्देशों का पालन नहीं किए जाने के कारण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 31(1) व 55 के तहत प्रकरण तैयार किया गया।इसके साथ ही चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से कुल 30 प्रकार के खाद्य पदार्थ एवं मिठाइयों की जांच की गई। जिसमें से 28 मानक एवं 2 अवमानक रिपोर्ट प्राप्त हुए। अवमानक मीठा सैलानी एवं खस्ता को मौके पर नष्ट कराया गया। खस्ता,चिकन रोस्ट, बालूशाही, चिकन रोस्ट काड़ी का सर्विलांस नमूना लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा गया।Spread the lovePost navigationखेल मंत्री ने निर्माणाधीन सिंथेटिक एथलीट ट्रैक एवं इंडोर कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षण बलौदाबाजार, 29 जुलाई 2025/राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में निर्माणाधीन 8 लेन सिंथेटिक एथलीट ट्रैक एवं इंडोर कॉम्प्लेक्स कार्य का निरीक्षण किया। मंत्री श्री वर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्य की उत्कृष्ट गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ट्रैक एवं इंडोर कॉम्प्लेक्स का ड्राईंग-डिजाइन का बोर्ड मेन रोड में शीघ्र ही लगाने के निर्देश दिये ताकि आम जनता को पता चले कि जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान मुहैया कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि अब हमारे जिले में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी हेतु खिलाड़ियों को मैदान उपलब्ध हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय में 9.50 करोड़ रूपए की लागत से सिंथेटिक एथलीट ट्रैक और 15 करोड़ रूपए की लागत से मल्टीपरपज हॉल का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव, एसडीएम अमित गुप्ता, खेल अधिकारी प्रीति बंछोर बिजौरा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी-कैबिनेट मंत्री श्री वर्मा