रायपुर

राज्यपाल रमेन डेका व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की रथ यात्रा में ‘छेरा-पहरा’ की रस्म, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

रायपुर | राज्यपाल रमेन डेका रथ यात्रा पर्व के अवसर पर आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित महाप्रभु  जगन्नाथ के रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए।

राज्यपाल  डेका एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर ‘छेरा-पहरा‘ की रस्म निभाई। राज्य की प्रथम महिला मती रानी डेका काकोटी ने  जगन्नाथ जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

इस दौरान सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  पुरंदर मिश्रा, विधायक  धरमलाल कौशिक, अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button