Guru Nanak Jayanti 2025 :आज 5 नवंबर 2025 को पूरे देश में गुरु नानक जयंती बड़े ही हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। यह दिन सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को गुरुपर्व या गुरु नानक प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है।गुरुद्वारों में सुबह से ही कीर्तन, दीवान और लंगर सेवा की धूम रही। श्रद्धालु प्रभात फेरियों में शामिल होकर भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। हर जगह गुरु नानक देव जी के उपदेशों—”एक ओंकार सतनाम”, समानता, सत्य और सेवा भाव—की गूंज सुनाई दी।पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर की रात 10:37 बजे शुरू होकर 5 नवंबर शाम 6:49 बजे तक रही, जिसके चलते गुरु नानक जयंती आज 5 नवंबर को मनाई जा रही है।गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज को एकता, प्रेम और मानवता का संदेश देते हैं। उन्होंने सिखाया कि हमेशा ईश्वर का नाम जपें (नाम जपना), मेहनत से जीवन-यापन करें (किरत करना) और जरूरतमंदों के साथ बांटकर चलें (वंड छकना)।देशभर के गुरुद्वारों में आज अखंड पाठ, कीर्तन दरबार और लंगर सेवा का आयोजन किया गया है। श्रद्धालु सेवा और भक्ति के माध्यम से गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को आत्मसात कर रहे हैं।यह पर्व सिख समुदाय ही नहीं, बल्कि मानवता और समानता में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा का प्रतीक है। “न कोई हिन्दू, न मुसलमान – सब एक हैं ईश्वर की संतान।” — गुरु नानक देव जीSpread the lovePost navigationस्कूल में शर्मनाक घटना: गर्भवती महिला टीचर ने प्राचार्य पर किया गंभीर आरोप कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये दान, धन और सुख की होगी बारिश