प्रयागराज। मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला सुनाया। न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की एकल पीठ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दाखिल उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें शाही ईदगाह को “विवादित ढांचा” घोषित करने की मांग की गई थी।

याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि शाही ईदगाह भगवान श्रीकृष्ण के मूल गर्भगृह को तोड़कर बनाई गई है और इसे अयोध्या के बाबरी मस्जिद मामले की तर्ज पर देखा जाना चाहिए। अदालत ने इस तर्क को अस्वीकार करते हुए कहा कि शाही ईदगाह को विवादित संपत्ति घोषित करने का कोई कानूनी आधार नहीं है।

इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था और 4 जुलाई को निर्णय सुनाने की तारीख तय की थी। मुस्लिम पक्ष ने हिंदू पक्ष की मांग का कड़ा विरोध किया और अदालत में लिखित आपत्ति दर्ज कराई।

अदालत के इस फैसले को हिंदू पक्ष के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इससे विवादित ढांचे की तर्ज पर कानूनी कार्रवाई की संभावनाओं को फिलहाल विराम लग गया है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed