Instagram फ्रेंडशिप का खौफनाक अंत: होटल में संबंध बनाते समय युवक की मौत

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार जावलपुर निवासी कृशचंद देवांगन अपनी दोस्त (निवासी बिर्रा) के साथ कालिका होटल में ठहरा था, जहां दौरान संबंध बनाने के समय युवक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा।
होटल प्रबंधन द्वारा तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक मेडिकल जांच में युवक के पेट से कुछ गोलियां मिलने की बात सामने आई है, जिन्हें पावर बढ़ाने वाली दवाएं बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि सेक्स पावर बढ़ाने के लिए गोली लेने से उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि युवक और युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, और इससे पहले भी दोनों 2–3 बार मिल चुके थे। इस बार वे कालिका होटल में रुके थे, जहां घटना घटी।
फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बिसरा रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
युवक की अचानक हुई मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस सोशल मीडिया फ्रेंडशिप, होटल रिकॉर्ड और मेडिकल सैंपल के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।





