भारत ने डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में एक और बड़ी छलांग लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। देश में 5G सेवाओं के सफल विस्तार के बाद अब 6G टेक्नोलॉजी पर काम तेज़ हो गया है। इसके उलट पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक 5G नेटवर्क की शुरुआत नहीं हो पाई है और वहां के उपभोक्ता तेज इंटरनेट सेवाओं का इंतजार कर रहे हैं।भारत में 5G नेटवर्क की औपचारिक शुरुआत 1 अक्टूबर 2022 को हुई थी। लॉन्च के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने रिकॉर्ड समय में नेटवर्क का विस्तार किया। रिलायंस जियो ने सबसे पहले आम उपभोक्ताओं के लिए 5G सेवा शुरू की, जिसके बाद एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने भी अपने-अपने नेटवर्क को धीरे-धीरे मजबूत किया। आज भारत के करोड़ों यूजर्स 5G की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।दूसरी ओर पाकिस्तान में 5G लॉन्च को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है। आर्थिक संकट, स्पेक्ट्रम नीलामी में देरी और कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण वहां 5G परियोजना बार-बार टलती रही है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले वर्ष पाकिस्तान में 5G सेवा की शुरुआत हो सकती है, लेकिन तब तक भारत इस तकनीक में कई साल आगे निकल चुका होगा।विशेषज्ञों का मानना है कि भारत न सिर्फ 5G के मामले में, बल्कि आने वाली 6G तकनीक की रिसर्च और टेस्टिंग में भी अग्रणी भूमिका निभाने की दिशा में बढ़ रहा है। इससे यह साफ संकेत मिलता है कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी विकास के मोर्चे पर भारत पड़ोसी देशों की तुलना में कहीं अधिक मजबूत स्थिति में खड़ा है।Spread the lovePost navigationकेंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में पेश किया महत्त्वपूर्ण बिल, नाम – ‘विकसित भारत– जी राम जी बिल’ ईशान किशन का धमाका: विजय हजारे में 33 गेंदों में शतक, कर्नाटक के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड