कोरबा

नशे के सौदागरों पर पुलिस की सख्ती, रोलिंग पेपर और लेखा-जोखा भी बरामद

कोरबा: टी.पी. नगर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 16.8 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुनाल सलुजा (24), निवासी टी.पी. नगर और तुषार लालवानी, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चरस की बिक्री का लेखा-जोखा, रोलिंग पेपर और फिल्टर टिप भी बरामद किया है। मामले को सिविल लाइन थाने में दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई, जिसमें एएसपी नितीश ठाकुर सहित पुलिस अधिकारियों की अहम भूमिका रही। नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की इस सख्ती से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

 

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button