अम्बिकापुर  | जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर अंतर्गत 10 मई को सभी न्यायालय जिसमें व्यवहार न्यायालय सीतापुर भी सम्मिलित है में हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है।आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, व्यवहार प्रकरण,

चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण तथा पारिवारिक विवाद से संबंधित प्रकरणों के साथ-साथ दुर्घटना संबंधी दावा, मजदूरों से संबंधित प्रकरण, भूमि अधिग्रहण प्रकरण, राजस्व प्रकरण, विद्युत एवं पानी बिल चोरी प्रकरण, वन अधिनियम संबंधी प्रकरण, प्री-लिटीगेशन के प्रकरणों का भी निराकरण आपसी सहमति के माध्यम से किये जाने हेतु नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निपटारा किया जाएगा।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर के.एल. चरयाणी ने आमजनों से अपील किया है कि वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर या वर्चुअल मोड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा उपस्थित हो अपने राजीनामा योग्य विवादों का आपसी समझौता के माध्यम से निपटारा करें।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed