*वन मंडल अधिकारी श्री शशि कुमार के द्वारा नेशनल विजेता बॉडीबिल्डर का किया गया सम्मान*

दिनांक 12 जनवरी 2025 को मध्य प्रदेश जबलपुर में दैनिक भास्कर के द्वारा डीबी क्लासिक बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता (नेशनल) आयोजित कराया गया। उक्त प्रतियोगिता में भारत देश के विभिन्न राज्य से करीब 300 से 350 खिलाड़ी भाग लिया जिसमें जूनियर बॉडीबिल्डिंग, सीनियर बॉडीबिल्डिंग, वूमेन बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस फिजिक्स का आयोजन हुआ।
उक्त प्रतियोगिता में हमारे छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के श्री सूरज राजपूत ने सीनियर वर्ग में भाग लिया। उन्होंने इस प्रतिस्पर्धा में (नेशनल)बॉडीबिल्डिंग में ब्रांच मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ तथा कबीरधाम जिले का नाम रोशन किया।
वन मंडल अधिकारी श्री शशि कुमार ने श्री सूरज राजपुत को उक्त जीत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed