छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

रायपुर  : राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

ध्वजारोहण के पश्चात सचिव दयानंद ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से भेंट कर उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नन्हें बच्चों को टॉफियां बांटी और बच्चों ने भी उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास, मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर सहित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button