छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

किसानों के जीवन में ख़ुशी और समृद्धि लाने हमारी सरकार लगातार कर रही काम – राजस्व मंत्री वर्मा

बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को बिलासपुर जिले के जनपद बिल्हा अंतर्गत ग्राम रहंगी में आयोजित राज्य स्तरीय कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह में धान की अंतर राशि 10324 करोड़ 84 लाख अंतरित कर किसानों को होली की सौगात दी।इसमें जिले के 157378 किसानों के 578 करोड़ 36 लाख रुपये शामिल है। इस समारोह से जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से वर्चुअली जुड़े थे।

जिला स्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के 25 लाख से अधिक अन्नदाताओं के मेहनत को सम्मान देते हुए उनके खाते में 10324 करोड़ से अधिक राशि अंतरित किया है। किसानों की ख़ुशी और समृद्धि के लिये हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मोदी की अधिकांश गारंटी को पूरा किया है।

इस अवसर पर 10 किसानों को स्प्रेयर पम्प, 8 मछुआ समितियों को जाल एवं 4 समितियो को आइस बॉक्स, 20 को पीएम किसान सम्मान निधि सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

सर्वाधिक अंतर राशि प्राप्त करने वाले 10 किसान- कृषक उन्नति योजना अंतर्गत सर्वाधिक राशि प्राप्त करने वाले जिले के 10 किसानों में दशरमा निवासी किसान पीताम्बर साहु उपार्जित धान की मात्रा 1517 क्विंटल, प्राप्त राशि 1109073 रुपये, नगरदा निवासी किसान टेक राम नायक उपार्जित धान की मात्रा 1297 क्विंटल प्राप्त राशि 948253 रुपये जर्वे निवासी किसान चैतन्य कुमार चंद्रवंशी उपार्जित धान की मात्रा 1141 क्विंटल प्राप्त राशि 834509 रुपये , गैतरा निवासी किसान सुरेश कुमार कन्नौजे उपार्जित धान की मात्रा 1124 क्विंटल,प्राप्त राशि 821936 रुपये ,हिरमी निवासी किसान कामता प्रसाद फेकर उपार्जित धान की मात्रा 1122 क्विंटल, प्राप्त राशि 820182रुपये,मोहभट्ठा निवासी किसान शैलेश अग्रवाल उपार्जित धान की मात्रा 1116 क्विंटल, प्राप्त राशि 816380 रुपये, कुसमी निवासी किसान मुकेश कुमार वर्मा उपार्जित धान की मात्रा 1084 क्विंटल, प्राप्त राशि 792988 रुपये,ग्राम बोदा निवासी किसान आशीष कुमार अग्रवाल उपार्जित धान की मात्रा 1082 क्विंटल,प्राप्त राशि 790942रुपये, ग्राम अकलतरा निवासी किसान अरविन्द यदु उपार्जित धान की मात्रा 1080 क्विंटल, प्राप्त राशि 789480रुपये एवं सुखरी निवासी किसान पीताम्बर उपार्जित धान की मात्रा 1051क्विंटल, प्राप्त राशि 768719 रुपये शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर दीपक सोनी नगर पालिका अध्यक्ष, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button