बलौदाबाजार | जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है।

इसी क्रम में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम द्वारा 22 जुलाई 2025  को सायं क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी के पास अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले, सडक मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला आदि में पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले तथा सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पीने वाले कुल 08 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है। पकड़े गए सभी 08 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।

आरोपियों के नाम

  1. श्याम पटेल उम्र 32 साल निवासी ग्राम पिसीद थाना कसडोल
  2. देवनारायण पैकरा उम्र 26 साल निवासी ग्राम मोहतरा थाना कसडोल
  3. भूपेंद्र पटेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम पिसीद थाना कसडोल
  4. हीरा यादव निवासी ग्राम पहंदा थाना सिटी कोतवाली
  5. ओंकार ध्रुव उम्र 22 साल निवासी ग्राम सुमा थाना भाटापारा ग्रामीण
  6. मनीष साहू उम्र 34 साल निवासी परशुराम वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
  7. धनेश कुमार पाटले उम्र 25 साल निवासी ग्राम घुलघुल थाना लवन
  8. गिरधारी पटेल उम्र 52 साल निवासी ग्राम हसुवा थाना गिधौरी
Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।