रायपुर। भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उइके ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक कोसा वस्त्र और बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिह्न भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को लेकर सार्थक और विस्तृत चर्चा हुई। बातचीत के दौरान जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया।मुख्यमंत्री श्री साय ने जनजातीय अंचलों में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी साझा की और इन प्रयासों में केंद्र सरकार के सहयोग को अत्यंत आवश्यक बताया। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने छत्तीसगढ़ सरकार की पहलों की सराहना करते हुए जनजातीय कल्याण के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।Spread the lovePost navigationCG में झमाझम बारिश से बिगड़े हालात: जलभराव और बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी छत्तीसगढ़ में GST का बड़ा एक्शन: पांच शहरों में 25 ठिकानों पर छापे, करोड़ों की वसूली!