नई दिल्ली। डाक विभाग ने अंतर्देशीय स्पीड पोस्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव किया है। संचार मंत्रालय ने दस्तावेज शुल्क में संशोधन के साथ-साथ ग्राहकों की सुविधा, सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए कई नई सुविधाएँ शुरू करने की घोषणा की है। संशोधित शुल्क पहली अक्टूबर से लागू होंगे।नए शुल्क की दरेंस्थानीय क्षेत्रों में स्पीड पोस्ट शुल्क इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं :50 ग्राम तक वजन : 19 रुपये50 ग्राम से 250 ग्राम तक : 24 रुपये250 से 500 ग्राम तक : 28 रुपये200 किलोमीटर से दो हजार किलोमीटर तक की दूरी के लिए शुल्क :50 ग्राम तक वजन : 47 रुपये50 ग्राम से 250 ग्राम तक : 59 रुपये2,000 किमी से अधिक दूरी पर : 77 रुपयेस्पीड पोस्ट शुल्क दूरी के आधार पर 70 रुपये से 93 रुपये तक रहेगा। इसके साथ ही सभी स्पीड पोस्ट वस्तुओं पर जीएसटी भी लागू होगा।विद्यार्थियों और ग्राहकों को छूटडाक विभाग ने विद्यार्थियों के लिए राहत देते हुए स्पीड पोस्ट शुल्क पर 10 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। वहीं, नए थोक ग्राहकों को 5 प्रतिशत की विशेष छूट उपलब्ध कराई जाएगी।नई सुविधाएँस्पीड पोस्ट ग्राहकों को अब कई नई सेवाओं की सुविधा भी मिलेगी, जिनमें शामिल हैं :ओटीपी आधारित सुरक्षित डिलीवरीऑनलाइन भुगतान सुविधाएसएमएस आधारित डिलीवरी सूचनाएँरीयल-टाइम डिलीवरी अपडेटगौरतलब है कि अंतर्देशीय स्पीड पोस्ट शुल्क में पिछली बार संशोधन अक्टूबर 2012 में किया गया था। मंत्रालय का दावा है कि नए शुल्क और सेवाओं से ग्राहकों को आधुनिक और सुरक्षित डिलीवरी अनुभव मिलेगा।Spread the lovePost navigationअब कोई फर्जी तरीके से नहीं हटा पाएगा आपका नाम, वोटर लिस्ट में ऑनलाइन सुधार होगा सुरक्षित अक्टूबर 2025: बैंक 21 दिन बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की सूची