बलौदा बाजार में स्काउट-गाइड की तिरंगा रैली और नशा मुक्ति अभियान ने जगाई जागरूकता

बलौदा बाजार | भारत स्काउट गाइड विकासखंड बलौदा बाजार के द्वारा शासन के मनसा अनुसार विकासखंड के समस्त स्काऊटर एवं गाइडर एवं स्काउट गाइड द्वारा विभिन्न स्कूलों का दौरा कर तिरंगा रैली एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजन की शुरुआत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूल चिरपोटा से प्रारंभ कर गली चौक चौराहा में तिरंगे के महत्व एवं नशा से होने वाले नुकसान विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला लाहोद जहां ग्रामीण एवं पंचायत के प्रतिनिधियों एवं स्कूल के बच्चों की संयुक्त तत्वाधान में ग्राम भ्रमण कर चेतना जागृत किया गया|
तत्पश्चात रैली आगे बढ़ते हुए शासकीय प्राथमिक शाला पूर्व माध्यमिक शाला एवं हाई स्कूल बरदा पहुंचे गली चौराहा में रैली निकाल कर घर-घर तिरंगा पर विचार किया गया इसके पशचात रैली शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्राथमिक शाला एवं हाई स्कूल पैंजनी पहुंचे जहां जिला टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्य किया गया|
इसके पश्चात रैली शासकीय प्राथमिक शाला कसियारा पहुंचे जहां जनप्रतिनिधियों के साथ रैली निकल गया इसके बाद शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्राथमिक शाला एवं हाई स्कूल चिचिरदा में जनप्रतिनिधियों के साथ शाला के सभी बच्चों के द्वारा बड़े उत्साह के साथ रैली में भाग लिया इसके बाद आगे बढ़ते हुए नगर पंचायत लवण पहुंचे जहां रैली का समापन किया गया |
इसी प्रकार विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में जैसे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सरखोंर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिसदा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रसेड़ा स्वामी आत्मानंद विद्यालय लवन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भालुकोना गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल बलौदा बाजार पंडित चक्रपाणि शुक्ला स्वामी आत्मानंद स्कूल बलौदा बाजार शास्त्री प्राथमिक शाला रसेडी़ आदि में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में विकासखंड सचिव चूड़ामणि वर्मा ,स्काऊटर नरेंद्र कुमार वर्मा ,मथुरा प्रसाद वर्मा ,लहाराम मनहरे ,नरेंद्र कुमार साहू ,भगवत प्रसाद चंद्राकर ,चंद्रकांत वर्मा ,योगेंद्र सोनवानी ,गंगाराम वर्मा ,माधुरी श्रीवास ,धनेश कुमार वर्मा, सनत खरे संतोष खांडेकर ,पारसनाथ वर्मा ,तिलक वर्मा एवं संस्था प्रमुख हरिशंकर जोशी ,भीजराम वर्मा ,लंकेश्वर साहू ,दौऊलाल साहू ,वंदना तिवारी आदि का विशेष सहयोग रहा ।





