बलौदाबाजार | पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग कर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

इसी क्रम मे दिनांक 11.05.2025 को जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले, वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है।

इस दौरान संपूर्ण अभियान में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा एक साथ भारी वाहन, चारपहिया वाहन एवं दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।

पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान में ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से परीक्षण कर 07 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया है, जिनके विरुद्ध कार्यवाही कर उनके वाहन जप्त किया गया है।

उक्त जप्त सभी 07 वाहनों को विधिवत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के ऊपर सख़्ती से लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। पुलिस आम नागरिकों से अपील करती हैं कि आप सभी यातायात के नियमो का पालन करें किसी भी स्थिति में शराब पीकर वाहन न चलावे।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed