जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार में रविवार को प्रेम प्रसंग के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात हो गई। महिला के प्रेमी ने उसके पति अमरनाथ केवट (35) पर गैती से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमरनाथ को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी स्कूटी से गांव पहुंचा और मौका पाकर अमरनाथ पर गैती से ताबड़तोड़ वार कर दिया। अमरनाथ के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त गैती जब्त कर ली है।

वहीं, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गांव और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed