रायपुर। राजधानी रायपुर के जुलुम गांव के पास रविवार को नहर से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने लाश तैरते देख तत्काल इसकी सूचना मुजगहन थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की पहचान प्रिया साहू (उम्र 17 वर्ष 7 माह) के रूप में हुई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना से पूरे गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और सच्चाई जल्द सामने लाई जाएगी।Spread the lovePost navigationग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल : ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का होगा शुभारंभ नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर रोकथाम के लिए राज्य भर में कार्रवाई लगातार जारी