राजनांदगांव। जिले में कोरोना संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है। शहर के 86 वर्षीय बुजुर्ग की रायपुर स्थित एमएमआई अस्पताल में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहली पुष्टि हुई मौत है।

बुजुर्ग को 14 जून को सांस लेने में तकलीफ के चलते रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ ही घंटों बाद उनका निधन हो गया। जांच रिपोर्ट में उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया।

स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की निगरानी में प्रोटोकॉल के तहत रविवार को कनहरपुरी मुक्तिधाम में अंत्येष्टि की गई। इस दौरान परिवार के केवल सात सदस्य ही उपस्थित रहे। शव को अस्पताल से सीधे मुक्तिधाम लाया गया, किसी भी सार्वजनिक स्थल पर रोका नहीं गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि अंत्येष्टि पूरी तरह से दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाएगी और परिजनों के सैंपल लेकर कोविड-19 जांच के लिए भेजे जाएंगे। फिलहाल पूरा परिवार होम क्वारंटीन में है।

परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद ही जानकारी साझा करते हुए लोगों को जागरूक किया है और अपील की है कि सभी लोग सतर्क रहें और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करें।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed