रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक आज दोपहर 12:30 बजे रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय, राजीव भवन में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड, जरिता लेटफ्लांग, एस. संपत सहित कार्यकारिणी के अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल होंगे।

बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। खास बात यह है कि इसी बैठक से कांग्रेस ‘संविधान बचाओ अभियान’ की औपचारिक शुरुआत कर रही है। यह अभियान 30 मई तक चलेगा, जिसका उद्देश्य संविधान की रक्षा और आम जनता के बीच जागरूकता फैलाना है।

अभियान के तहत विभिन्न चरणों में जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:

  • 25 से 30 अप्रैल तक राज्य स्तरीय रैलियां

  • 3 से 10 मई तक जिला स्तरीय रैलियां

  • 11 से 17 मई तक विधानसभा स्तरीय रैलियां

  • 20 से 30 मई के बीच घर-घर संपर्क अभियान

कांग्रेस का यह अभियान देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और आम नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed