रायगढ़। रायगढ़ जिले के मातृ शिशु अस्पताल (MCH) में इन दिनों मरीजों के साथ-साथ स्टाफ भी सांपों से परेशान हैं। ऑपरेशन थिएटर (OT) सहित अस्पताल परिसर में कई बार सांप निकल चुके हैं। लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने एहतियातन यहां प्रसव की सुविधा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। अब गर्भवती महिलाओं को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है।MCH अस्पताल पहाड़ और जंगल के किनारे स्थित है, जिसके चलते यहां आए दिन सांप निकल आते हैं। पिछले कुछ दिनों में सांप के बच्चे (सपोले) भी नजर आने लगे हैं। इस स्थिति ने अस्पताल स्टाफ, खासकर नर्सों के बीच भय का माहौल बना दिया है। ड्यूटी के दौरान उन्हें हर वक्त इस बात की चिंता सताती रहती है कि कहीं उनके आस-पास कोई सांप न हो।OT रूम और उसके आसपास कई बार सपोले निकल चुके हैं। नर्सों ने बताया कि डर के माहौल में काम करना उनके लिए चुनौती बन चुका है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा कई उपाय किए गए हैं—सांपों के संभावित छिपने के स्थानों की तलाश की गई, मगर कुछ ठोस पता नहीं चला। इसके बाद सभी वॉश बेसिन, पाइपलाइन और अन्य छेदों को ढंक दिया गया है। खिड़कियां भी बंद रखी जा रही हैं, ताकि सांप अंदर न आ सकें।इस अप्रत्याशित संकट से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन अब विशेषज्ञों की मदद लेने की योजना बना रहा है, ताकि मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।Spread the lovePost navigationहाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, जंगल में ट्रैकर्स को मिली लाश, वन विभाग जांच में जुटा साढ़े 12 बजे शुरू होगी कांग्रेस की अहम बैठक, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य होंगे शामिल