रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक भीषण हादसे में दो मजदूरों की जलकर मौत हो गई। घटना भारत माला प्रोजेक्ट के तहत निर्माण कार्य के दौरान हुई, जहां शालीमार कंस्ट्रक्शन साइट पर खाना बनाते समय कंटेनर में आग लग गई।

हादसे में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले परमान अली (25) और शदाब अली (22) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मजदूर जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयावह थी कि मजदूरों की हड्डियां भी गल गईं और जमीन पर बिखर गईं।

घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की है, जब कंटेनर में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई।आग कंटेनर के मुख्य दरवाजे के पास लगी, जिससे अंदर फंसे मजदूर बाहर नहीं निकल सके। इस दौरान एक मजदूर ने सूझबूझ दिखाते हुए खिड़की के पास पहुंचकर अपनी जान बचाई। उसने खिड़की से सिर बाहर निकाल कर ऑक्सीजन लिया और अन्य मजदूरों की मदद से बाहर निकल आया।

एडिशनल एसपी नवा रायपुर विवेक शुक्ला ने बताया कि मृतक मजदूर यूपी के अमरोहा जिले के निवासी थे। कंस्ट्रक्शन साइट पर अलग अलग शिफ्ट में सैकड़ों मजदूर काम कर रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों मजदूरों की जान जा चुकी थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे ने मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed