छत्तीसगढ़रायपुर

कल छत्तीसगढ़ में सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद, जनता रहे सतर्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए खास खबर है। प्रदेश के सभी शराब की दुकानें और संबंधित व्यवसाय गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 को बंद रहेंगे। यह आदेश आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा जारी किया गया है।

सूचना के अनुसार, वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति के तहत गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसंबर को पूर्ण शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 (उपधारा 1) के तहत यह निर्देश लागू किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस दिन प्रदेश की सभी देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, कम्पोजिट मदिरा दुकानें, दुकानों से जुड़े सभी अहाते और एफ.एल.4 (क) अनुज्ञप्ति के अंतर्गत संचालित व्यवसायिक क्लब पूरी तरह से बंद रहेंगे। किसी भी प्रकार का मदिरा विक्रय या परोसना इस दिन पूरी तरह से निषिद्ध रहेगा।

प्रशासन ने जनता से अनुरोध किया है कि वे इस विशेष दिन के दौरान शराब खरीदने या सेवन करने से बचें और नियमों का पालन करें।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button