जगदलपुर (बस्तर)। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से सुकमा की ओर धान लेकर जा रहा एक ट्रक कोलेंग नाले के पास भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ने से ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे नाले में जा गिरा और पलट गया।मौके पर ही दो लोगों की मौतहादसे में ट्रक चालक और परिचालक दोनों की दबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान चालक चेतन लाल ठाकुर (32), निवासी बालोद और परिचालक संजय सेठिया (35), निवासी केशलूर कोयेनार के रूप में हुई है।धान लदा ट्रक सुकमा जा रहा थाजानकारी के मुताबिक ट्रक गुरुवार सुबह जगदलपुर से धान लोड कर सुकमा जिले के लिए रवाना हुआ था। दोपहर करीब 3 बजे जब वाहन कोलेंग नाला क्षेत्र के पास पहुंचा, तभी तीखे मोड़ पर चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और ट्रक सीधे नाले में पलट गया।राहत और बचाव कार्यघटना की सूचना मिलते ही दरभा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।जांच जारीपुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।Spread the lovePost navigationसैटेलाइट निगरानी में पकड़ी गई जंगल की लूट: 166 लोगों के खिलाफ FIR, बड़ा एक्शन