दंतेवाड़ा |  भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने, बीएलओ एप्प एवं ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग तथा निर्वाचन संबंधी विभिन्न फॉर्मों के निराकरण के संबंध में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का तहसीलवार दो दिवसीय प्रशिक्षण संयुक्त जिला कार्यालय (शंकनी) के सभाकक्ष में आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिला निर्वाचन अधिकारी मूलचंद चोपड़ा द्वारा की गई। कार्यक्रम में जिले के सहायक प्रोग्रामर एवं उनके सहायक द्वारा  बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

प्रशिक्षण में यह बताया गया कि कई बार ऐसे मतदाता जिनका नाम तो सूची में होता है, लेकिन उनका फोटो उपलब्ध नहीं होने के कारण निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

इसे देखते हुए बीएलओ को अपने कार्यों का पूर्ण निर्वहन करते हुए सावधानीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त नए हितग्राहियों के नाम जोड़ने के लिए आईडी दस्तावेजों के साथ आवष्यक फार्मों के उपयोग, विशेष रूप से फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन कार्य की प्रक्रिया, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से फार्म प्रोसेसिंग की जानकारी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को दी गई।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed