छत्तीसगढ़

समाधान सेल की बड़ी कार्रवाई: जंगल में जुआ खेलते 9 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी, वाहन और मोबाइल जब्त

कसडोल  | पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं को त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी प्रकार की भी सूचना, शिकायत अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी क्रम में समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 29.06.2025 को थाना कसडोल एवं सायबर सेल  की संयुक्त पुलिस द्वारा ग्राम पुटपुरा जंगल में जुआ खेलते हुए 09 जुआरियो को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी जुआरियों से नगदी रकम ₹26,210 एवं 52 पत्ती ताश, 02 चार पहिया वाहन, 05 मोटरसाइकिल एवं 08 नग मोबाइल जप्त किया गया है। आरोपी जुआरियों के विरूद्ध थाना कसडोल में धारा 13 जुआ एक्ट, छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है। कि प्रकरण में आरोपियों एवं गवाह से पूछताछ तथा प्रकरण की जांच में यह तथ्य सामने आया कि ग्राम पुटपुरा जंगल में जुआ अशोक जायसवाल एवं जगदीश बांधे द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर खिलाया जा रहा था। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपी जुआरियों के नाम:-

  1. छतराम साहू उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम अहिल्दा थाना लवन
  2. पिलेश्वर साहू उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम अमेरा थाना पलारी
  3. मिथलेश कटारे उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सोनपुरी थाना सिटी कोतवाली
  4. हेतराम साहू उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम अहिल्दा थाना लवन
  5. अशोक जायसवाल उम्र 52 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4 बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
  6. जगदीश बांधे उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रसौटा थाना पलारी
  7. विनोद सोनवानी उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम अमेरा थाना पलारी
  8. विनीत धृतलहरे उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम अमेरा थाना पलारी
  9. पिंटू कसेर निवासी बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button