बलौदाबाजार-भाटापारा | छत्तीसगढ़ मजदूर सीमेंट संघ (इंटक) सेम्हराडीह के अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा ने रायपुर सीमेंट प्लांट खपराडीह प्रबंधन को पत्र लिखकर 04 अक्टूबर से टुल डाउन (काम बंद) करने की चेतावनी दी है। यूनियन का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करता, जिससे वे आंदोलन करने को मजबूर होते हैं।ये है जो यूनियन ने अपने पत्र में निम्न प्रमुख मांगें रखी हैं :1) वर्ष 2024-25 का बोनस व एक्सग्रेशिया : श्रमिकों को 20% बोनस और एक्सग्रेशिया मिलाकर ₹40,000 भुगतान किया जाए।2) वेतन वृद्धि (Salary Hike) : स्थायी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की तत्काल घोषणा की जाए।3) पदोन्नति (Promotion) : ठेका श्रमिकों की पदोन्नति सूची जारी की जाए, जो पिछले समझौते के अनुसार अप्रैल से लागू होनी चाहिए थी।4) ओवरटाइम भुगतान : अतिरिक्त समय (Overtime) का भुगतान नियमानुसार किया जाए।5) माइंस कर्मचारियों की विशेष मांग : माइंस में कार्यरत स्थायी कर्मचारियों के लिए प्रति माह ₹25,000 अतिरिक्त वेतन संशोधन और अगले वित्तीय वर्ष में 25% वेतन वृद्धि की मांग।जाने क्या कहते है यूनियन के लोग :इस पर यूनियन का कहना है कि वर्ष 2024-25 में कंपनी ने हजार करोड़ से अधिक का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। इस लाभ में श्रमिकों का पसीना और मेहनत शामिल है। इसके बावजूद श्रमिक आज भी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। बोनस और एक्सग्रेशिया उनके लिए सिर्फ इनाम नहीं बल्कि पूरे साल की मेहनत का प्रतिफल है।यूनियन ने दी 4 अक्टूबर से हडताल की चेतावनी :यूनियन ने प्रबंधन से 30 सितम्बर तक द्विपक्षीय बैठक बुलाकर मांगों पर निर्णय लेने और भुगतान करने का अनुरोध किया है। यूनियन का कहना है कि यदि समय पर निर्णय नहीं हुआ तो 04 अक्टूबर से टुल डाउन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन और एच.आर. विभाग की होगी।दी गई प्रशासन को प्रतिलिपि :इस पत्र की प्रतिलिपि जिला दण्डाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, श्रम पदाधिकारी और सिमगा एसडीओ को भी भेजी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।Spread the lovePost navigationसीएससी संचालक हेतु आवेदन 1 अक्टूबर तक स्वस्थ और नशामुक्त भारत के लिए ‘नमो युवा रन’, युवाओं ने जोश और उत्साह से की भागीदारी