भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय प्रतिदिनसुबह निगम क्षेत्र में हो रहे कार्यो का औचक निरीक्षण कर रहे है।प्रतिदिन अलग-अलग जोन क्षेत्र में जाकर भ्रमण कर रहे है और वहां पर चलरहे सफाई व्यवस्था को देख रहे है एवं जानकारी प्राप्त कर रहे है। साथ हीक्षेत्र के उद्यानों, तालाबों, स्टेडियम, सड़को पर लगे लाईट व्यवस्था कामॉनिटर्रिंग भी कर रहे है। जो भी आवश्यक निर्देश है, अधिकारियो को शीध्रदे रहे है|निगम आयुक्त आज सुबह हुड़को श्रीराम चौंक के आस-पास केउद्यानों को देखने पहुंचे। उन्होने अधिकारी को निर्देश दिए कि उद्यानोंमें लगाये गये पौधो में पानी की सिंचाई किया जाए, बंद पड़े नल को चालूकिया जाए, बिछाए गये पाईप लाईन का संधारण कराए।उसके बाद हुड़को स्थित क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर वहां की सफाई कराने एवं टूटे हुए गेट का संधारणकराने को कहा, जिससे स्टेडियम में जानवर एवं असामाजिक तत्व अंदर न आए।वहां से होकर हुड़को तालाब का निरीक्षण किए तालाब में पूजा सामग्रीविसर्जन हेतु कुण्ड बनाने के निर्देश दिए, जिससे आस-पास के नागरिक पूजासामग्री को उसी में डाले। जिससे तालाब साफ-सुथरा रहे एवं जो स्ट्रीट लाईटबंद पड़े है उसका शीध्र संधारण करने के निर्देश दिए। अंत में शहीद कौशलस्मारक का निरीक्षण किये जहां स्मारक में लगाए गये टाइल्स टूट गये है उसेबदलने के साथ वहां पर लगे पौधो में पानी की सिंचाई करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंताअनिल सिंह, उपअभियंता दीपक देवांगन, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू आदि उपस्थितरहे।Spread the lovePost navigationभिलाई इस्पात संयंत्र में विश्व दिव्यांग जन दिवस पर सहायक उपकरणों का वितरण बीएसपी की इकाइयों ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के नवंबर माह में दर्ज कियाअब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकॉर्ड